English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
स० [हिं० बहना क्रिया का स०] १. द्रव पदार्थ को धारा के रूप में किसी ओर चलाना या प्रवृत्त करना। जैसे—दूध या पानी बहाना। २. ऐसी क्रिया करना कि कोई चीज उक्त प्रकार की धारा में पड़कर किसी ओर चले या आगे बढ़े। जैसे—पानी गिराकर कूड़ा या गंदगी बहाना। ३. किसी आधार पर या पात्र में का कोई तरल पदार्थ किसी रूप में निकलकर नीचे की ओर ले जाना। जैसे—आँसू बहाना, पसीना बहाना, फोड़े में से मवाद बहाना। ४. वेग-पूर्वक गति में लाकर किसी अनिर्दिष्ट दिशा में ले जाना। जैसे—हवा का बादलों को बहाना। ५. नियत या नियमित स्थान से हटाकर दूर ले जाना। ६. किसी को आचरण-भ्रष्ट करके कुमार्ग में लगाना। ७. बहुत बुरी तरह से नष्ट, पतित या विकृत करना। बहुत ही गया-बीता कर देना। जैसे—(क) इस लड़के की काली करतूतों ने घर बहा डाला है। (ख) उन्होंने अपनी सारी मर्यादा बहा दी। ८. ऐसी क्रिया करना जिससे पशु-पक्षियों का गर्भ-स्राव हो जाय। जैसे—उसने कोई दवा खिलाकर गाभिन भैंस को बहा दिया। ९. व्यर्थ के कामों में या बिना सोचे-समझे बहुत अधिक धन व्यय करना। जैसे—आज-कल कुछ देश अपना प्रभुत्व बढ़ाने के लिए पानी की तरह धन बहा रहे हैं। १॰. बहुत ही सस्ता या महत्त्वहीन कर देना। जैसे—कुछ लोगों ने पुस्तक प्रकाशन का काम बिलकुल बहा दिया है। पुं० [फा० बहानः=कारण, सबब] १. चालाकी या धूर्तता की ऐसी बात जो दूसरों को ऐसे तथ्य की प्रतीति कराने के लिए कही जाती है जो वस्तुतः अ-वास्तविकत या मिथ्या होता है। जैसे—पेट में दर्द होने का बहाना करके वह चला गया। विशेष—इसका मुख्य उद्देश्य अपने आपको अभियोग, आक्षेप, कर्तव्यपालन आदि से बचाते हुए अपने आपको दोष-रहित सिद्ध करना होता है। क्रि० प्र०—करना।—बताना।—बनाना। २. उक्त अवस्था और रूप में उपस्थित किया जानेवाला तथ्य। जैसे—असल में तो उन्हें छुट्टी चाहिए; बीमारी तो सिर्फ बहाना है। ३. दे० ‘मिस’ और ‘हीला’
Meaning of मूर्ख व्यक्ति (Murkh vyakti) in English, What is the meaning of Murkh vyakti in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of मूर्ख व्यक्ति . Murkh vyakti meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. मूर्ख व्यक्ति (Murkh vyakti) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word मूर्ख व्यक्ति: English meaning of मूर्ख व्यक्ति , मूर्ख व्यक्ति meaning in english, spoken pronunciation of मूर्ख व्यक्ति, define मूर्ख व्यक्ति, examples for मूर्ख व्यक्ति